Abua Awas Yojana Gramin List Highlights
Table of Contents
show
आर्टिकल का नाम | Abua Awas Yojana Jharkhand List 2025 |
---|---|
योजना का नाम | अबुआ आवास योजना |
किसने शुरू की | झारखंड सरकार |
कब शुरू की गई | 2023 |
सम्बंधित विभाग/मंत्रालय | झारखंड ग्रामीण विकास विभाग |
योजना का उद्देश्य | झारखंड के गरीब और बेघर परिवारों को आवश्यक सुविधाओं से युक्त 3 कमरों वाला पक्का आवास प्रदान करना। |
लाभार्थी | झारखंड के गरीब, बेघर और जिनके पास खुद का पक्का घर नहीं है। |
अबुआ आवास योजना झारखंड लिस्ट | प्रकाशित हो गई है। पूरी जानकारी नीचे दी गई है। |
स्टेटस | सक्रिय |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | aay.jharkhand.gov.in/ |
अबुआ आवास योजना झारखण्ड 2025 है क्या?
Abua Awas Yojana की शुरुआत झारखंड सरकार ने 15 अगस्त 2023 को की थी। योजना में गरीब और बेघर लोगों को 2 लाख रुपये की लागत वाले 3 कमरों के पक्के आवास उपलब्ध कराना है। विशेषकर, जिन लोगों ने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लिया है, उन्हें इसका विशेष अधिकार होगा।अबुआ आवास योजना के तहत, झारखंड में 31 मार्च 2026 तक 8 लाख गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराना है। इस योजना के लिए अब तक 31 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 29.97 लाख आवेदनों का सत्यापन हुआ है। लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए ₹2,00,000 की राशि पांच किश्तों में दी जाएगी। पहली किश्त में कुल लागत का 15 प्रतिशत दिया जाएगा, जो मकान निर्माण के लिए आवश्यक है।अबुआ आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा?
अबुआ आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए, आपको पहले आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ डालकर अबुआ आवास काउंटर पर जमा करें।यदि आपको फॉर्म डाउनलोड करने या भरने में कोई समस्या हो रही है, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। यहाँ आपको इस संबंध में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
अबुआ आवास योजना की सूची में नाम शामिल होने के लाभ
यदि झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना की फाइनल सूची में आपका नाम शामिल होता है, तो आपको तीन कमरों वाले पक्के मकान के निर्माण के लिए सरकार द्वारा ₹2,00,000 की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। यह राशि चार किस्तों में दी जाएगी:- पहली किस्त: ₹30,000 (15%)
- दूसरी किस्त: ₹50,000 (25%)
- तीसरी किस्त: ₹1,00,000 (50%)
- चौथी और अंतिम किस्त: ₹20,000 (10%)
अबुआ आवास योजना ग्रामीण सूची कैसे चेक करें
अबुआ आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले लोगों की सूची देखने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें:STEP 1: मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://nrega.nic.in/STEP 2: मुख्य पेज पर "Reports" पर क्लिक करें।STEP 3: नए पेज पर कैप्चा कोड भरें और "Verify Code" बटन पर क्लिक करें।STEP 4: फिर, एक नया पेज खुलेगा। इसमें "Financial Year" का चयन करें और "State" चुनें।STEP 5: अगले पेज पर "Collapse All" पर क्लिक करें।STEP 6: अब "R22. e-Work File" सेशन में "e-Work File" पर क्लिक करें।STEP 7: एक नए पेज पर अपने जिले का चयन करें।STEP 8: जिला चुनने के बाद ब्लॉक और पंचायत का चयन करें और "Search" बटन पर क्लिक करें।STEP 9: अब, एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आपके गांव में लाभ प्राप्त करने वाले लोगों की सूची देख सकते हैं।