BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh UP Election

Check out BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh for upcoming UP Election, The Bhartiya Janata Party has released a list of candidates contesting in Uttar Pradesh state assembly election 2022

BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh: यूपी में भाजपा की भविष्य की रणनीति और 2022 के लिए टिकट वितरण की नीति क्या होगी, इसका अक्स उसकी चुनाव समिति में साफ देखा जा सकता है।

सामाजिक भागीदारी की गणित और नए चेहरों के समायोजन से साफ है कि भाजपा की नजर 2022 की विजय के साथ ही नए विकल्पों के विस्तार पर भी है। विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने व अमल में लाने के लिए बनाई गई भाजपा की चुनाव समिति में 24 चेहरे हैं। इसमें चार विशेष आमंत्रित सदस्य है। BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh is given below.

BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh

BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh is given below.

विधानसभा का नामउम्मीदवार का नाम
गोरखपुर शहरश्री योगी आदित्यनाथ
सिराथूश्री केशव प्रसाद मौर्या
कैरानामृगांका सिंह
थानाभवनसुरेश राणा
शामलीतेजेंद्र सिंह निर्वाल
बुढ़ानाउमेश मलिक
चरथावलसपना कश्यप
पुरकाजी-एससीप्रमोद उनवाल
मुजफ्फरनगर कपिलदेव अग्रवाल
खतौलीविक्रम सैनी
मीरापुरप्रशांत गुर्जर
सिवालखास मनेंद्र सिंह पाल
सरधना संगीत सोम
हस्तिनापुर-एससीदिनेश खटीक
किठौरसत्यवीर त्यागी
मेरठ कैंटअमित अग्रवाल
मेरठकमल दत्त शर्मा
मेरठ दक्षिणसोमेंद्र तोमर
छपरौलीसहेंद्र सिंह रमाला
बड़ौतकृष्ण पाल सिंह मलिक के पी सिंह
बागपतयोगेश धामा
लोनी नंद किशोर गुर्जर
मुरादनगरअजीत पाल त्यागी
साहिबाबादसुनील शर्मा
गाजियाबादअतुल गर्ग
मोदीनगरडॉ मंजू सिवाच
धौलानाधर्मेश तोमर
हापुड़ एससीविजयपाल आढ़ती
गढ़मुक्तेश्वरहरेंद्र चौधरी तेवतिया
नोएडापंकज सिंह
दादरीतेजपाल नागर
जेवरधीरेंद्र सिंह
सिकंदराबादलक्ष्मीराज सिंह
बुलंदशहर प्रदीप चौधरी
स्यानादेवेंद्र सिंह लोधी
अनूपशहरसंजय शर्मा
डिबाईसी पी सिंह
शिकारपुरअनिल शर्मा
खुर्जा एससीमीनाक्षी सिंह
खैर एससीअनूप प्रधान बाल्मिकी
बरौलीठाकुर जयवीर सिंह
अतरौलीसंदीप सिंह
छर्रारविंद्र पाल सिंह
कोलअनिल पराशर
इगलास एससीराजकुमार सहयोगी
छाताचौधरी लक्ष्मी नारायण
माट राजेश चौधरी
गोवर्धनठाकुर मेघश्याम सिंह
मथुराश्रीकांत शर्मा
बल्देवपूरन प्रकाश जाटव
एत्मादपुरडॉ धर्मपाल सिंह
आगरा कैंट एससीडॉ जी एस धर्मेश
आगरा दक्षिणयोगेंद्र उपाध्याय
आगरा उत्तरपुरषोत्तम खंडेलवाल
आगरा ग्रामीणडॉ बेबी रानी मौर्य
फतेहपुर सीकरीचौधरी बाबू लाल
खैरागढ़भगवान सिंह कुशवाहा
फतेहाबादछोटेलाल वर्मा
बाहरानी पक्षालिका
BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh

BJP Candidates Second List UP 2022 | BJP Ticket List 2022 Uttar Pradesh Election

BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh Updates

यह सभी दूसरे राज्यों के हैं और प्रदेश प्रभारी या सह प्रभारी होने के नाते हिस्सेदार हैं। बचे बीस सदस्यों में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल की भूमिका भी सांगठनिक है। ऐसे में समिति के विन्यास में बचे 19 चेहरों का चयन अहम है।बचे 19 चेहरों का समीकरण देखें तो इसमें 8 पिछड़े-अति पिछड़े हैं, यानी 42 % भागीदारी। इसमें भी जाट, कुर्मी, मौर्य, लोध, शाक्य, मछुआ सहित प्रभावी संख्या वाली बिरादरियों का प्रतिनिधित्व है। तीन दलित चेहरे हैं। तीन ब्राह्मण और दो वैश्य हैं।

सूत्रों का कहना है कि टिकटों में भी इन बिरादरियों की भागीदारी का स्वरूप भी कुछ ऐसा ही दिखेगा। एससी-एसटी की रिजर्व 87 सीटें हैं, जो कुल विधानसभा सीटों का 21% है। ऐसे में टिकट में इनकी भागीदारी की तस्वीर साफ है। 15% से 20% टिकट, ब्राह्मणों, इतने ही टिकट ठाकुर, वैश्य व अन्य अगड़ी जातियों को देने की तैयारी है।

वहीं 40% सीटों पर भाजपा पिछड़ों-अति पिछड़ी बिरादरी से आने वाले चेहरों को उम्मीदवार बनाएगी। चुनाव समिति की तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है। ब्रजेश, रेखा, बेबी रानी का बढ़ा कद चुनाव समिति के चेहरों के चयन में क्षेत्रीय समीकरण व चिंताएं भी साफ दिखी हैं। पश्चिम में जाटों की नाराजगी के बीच कर्मवीर सिंह व संजीव बालियान के रूप में दो जाट चेहरे समिति का हिस्सा हैं। धौरहरा की सांसद रेखा वर्मा उस लखीमपुर जिले से आती हैं जहां, अजय मिश्र टेनी व उनके बेटे पर लगे आरोपों के बाद भाजपा के विरोध के स्वर तेज हैं। उनका कद बढ़ाकर कुर्मी बहुल क्षेत्र में और संभावनाएं तलाशने पर जोर है।

BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh राजबीर को मिला प्रतिनिधित्व

भाजपा के सबसे बड़े ओबीसी चेहरे रहे कल्याण सिंह के जाने के बाद उनके बेटे राजबीर को भी चुनाव समिति में प्रतिनिधित्व मिला है। इसके जरिए कल्याण की विरासत व समर्थन को संजोने पर नजर है। राजभवन से चुनावी राजनीति के लिए वापस लाई गई बेबीरानी मौर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के बाद चुनाव समिति में लाना साफ संकेत है कि भाजपा अब तेज-तर्रार दलित चेहरा तराशने की मुहिम पर है। एसपी बघेल को भी केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद चुनावी रणनीति की मुख्यधारा में रखा गया है। कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर को भी तवज्जो दी गई है।

छह साल पहले भाजपा में आए ब्रजेश पाठक खुद को पार्टी में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर स्थापित करने में जुटे हैं। मुद्दें हो या अटल की यादों को आगे बढ़ाने की कवायद दोनों पर मुखर है। इसका असर यह है कि कैबिनेट, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यपरिषद के बाद अब चुनाव समिति में भी शामिल है। जाहिर है, भाजपा समाज के अलग-अलग वर्गों की अगुवाई के लिए नए चेहरों को भी गढ़ने की ओर देख रही है, जिससे प्रतीकों की लड़ाई भी दुरुस्त रहे।

For details of BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh, Check BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh / UP Election Date list at State Election Commission Uttar Pradesh official website link given below.

http://sec.up.nic.in/site/

Read : Check My Name in Voter List 2022 | Download Voter ID Card with Photo

3 thoughts on “BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh UP Election”

Comments are closed.