MP Panchayat Chunav 2022 Seat List District Wise | Madhya Pradesh Election Reservation and Chunav Date List 2022

MP panchayat chunav 2024 seat list, check out Madhya Pradesh election 2024 date list and panchayat chunav aarakshan seat list district wise

MP Panchayat Chunav 2022: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव 2022 (MP Panchayat Chunav) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पंचायत चुनाव (MP Panchayat Chunav) का रास्ता साफ कर दिया हैै। सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने फैसले में कहा है कि बिना ओबीसी आरक्षण के ही पंचायत चुनाव होंगे। इसके अलावा कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को कि बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव संपन्न कराने और 2 हफ्ते में अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्य चुनाव आयोग चुनाव करवा, चुनाव आयोग 2 हफ्ते में अधिसूचना जारी करें। 5 साल में चुनाव कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी इसलिए ट्रिपल टेस्ट पूरा करने के लिए और वक्त नहीं दिया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है की मध्यप्रदेश में पंचायत के लिए चुनाव आयोग जून जुलाई में अधिसूचना जारी कर सकता है। पंचायतों चुनाव का परिसीमन किया जा चुका है। बता दें कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकतम 21 दिन का समय लग सकता है। पंचायत के परिसीमन के बाद 22985 पंचायत हुई है। जिसमें 2000 वार्ड को बढ़ाया गया है।

MP Panchayat Chunav 2022 Overview

चुनावपंचायत चुनाव (MP Panchayat Chunav)
आयोगराज्य निर्वाचन आयोग
राज्य मध्यप्रदेश
Voter list Voter List MP
Official Website https://mplocalelection.gov.in/
Madhya Pradesh Election Overview

MP Panchayat Chunav 2022 Date List

मध्य प्रदेश में लाखों लोगों की नजर पंचायत चुनावों पर टिकी हुई है कि कब चुनाव होने जा रहे हैं। बता दें कि परिसीमन का काम पूरा हो गया है और करीब 2 हजार नए वॉर्ड जुड़ें है। पहले 16 मार्च से चुनावी प्रक्रिया के शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन  चुनावों को टाल दिया गया था। मौजूदा समय में वॉर्ड की संख्या करीब 3 लाख 64 हजार है जबकि परिसीमन से पहले यह संख्या 3 लाख 62 हजार थी।

बताया जा रहा है कि परिसीमन के बाद वोटर्स लिस्ट का प्रकाशन जल्द हो जाएगा और उसके साथ ही आरक्षण का भी ऐलान किया जाएगा। उसके बाद तारीखों के ऐलान की औपचारिकता भर रह जाएगी। तारीखों के बारे में पुख्ता तौर पर कुछ कह पाना मुमकिन नहीं है। लेकिन इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं आने वाले 2 से तीन महीने के भीतर चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

MP Panchayat Chunav 2024 Seat List

MP Panchayat Chunav District wise seat list

जिलाकुल जनपद पंचायतकुल ग्राम पंचायतकुल ग्राम
अनूपपुर 4282593
अलीराजपुर6288685
अशोकनगर43341017
आगर मालवा4227492
इन्दौर4312664
उज्जैन66091141
उमरिया3234742
कटनी6407966
खण्डवा7423733
खरगोन95941520
गुना54251411
ग्वालियर4256607
छतरपुर85581191
छिंदवाडा117841977
जबलपुर75161429
झाबुआ6375828
टीकमगढ़6459966
डिण्डौरी73641290
दतिया3290681
दमोह74601435
देवास64951265
धार137611543
नर्मदापुरम (होशंगाबाद)7422942
नरसिंहपुर64461053
नीमच3236899
पन्ना53921024
बड़वानी7416706
बैतूल105561457
बुरहानपुर2167264
बालाघाट106891518
भिण्ड6447947
भोपाल2187499
मण्डला94861303
मन्दसौर5440966
मुरैना7478832
रतलाम64181225
राजगढ़66221840
रायसेन74941603
रीवा98273130
विदिशा75771867
श्योपुर3226524
शहडोल5391862
शाजापुर4326661
शिवपुरी86001447
सतना86921980
सागर117552172
सिंगरौली3316814
सिवनी86451887
सीधी54001074
सीहोर54971154
हरदा3210538
MP Panchayat Chunav 2024 Seat List

MP Panchayat Chunav 2022 Aarakshan List

सुप्रीम कोर्ट के ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव करने के आदेश के बाद सरकार ने पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण कराने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को इस संबंध में कलेक्टरों को आदेश जारी किए जाएंगे। एक सप्ताह में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जानी है। पंच, सरपंच, जिला और जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र और जनपद अध्यक्ष पद का आरक्षण जिला स्तर पर होगा। जिला पंचायत पद का अध्यक्ष शासन करेगा। उधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची से लेकर अन्य तैयारियां कर ली हैं। कलेक्टरों को पहले ही मतदानकर्मी, मतदान सामग्री, मतदान केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

इस प्रकार कुल 46 पद आरक्षित हुए थे। इसमें तीन पद और पिछडा वर्ग के लिए बढ़ाए जा सकते हैं। वहीं, 292 नगर परिषद में आरक्षण को लेकर भी है। वर्ष 2020 में जो आरक्षण किया गया था, उसमें अनुसूचित जाति के लिए 46, अनुसूचित जनजाति के लिए 27 और पिछड़ा वर्ग के लिए 73 सीट आरक्षित की गई थीं। 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा में इतनी सीटें ही आरक्षित की जा सकती हैं यानी इस श्रेणी में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

भोपाल के सदस्यों के 10 वार्ड की आरक्षण प्रक्रिया संपन्न

जिला पंचायत के इन वार्डों का आरक्षण

वार्ड-1 ओबीसी

वार्ड-2 ओबीसी (महिला)

वार्ड-3 अनारक्षित

वार्ड-4 अनारक्षित

वार्ड-5 ओबीसी (महिला)

वार्ड-6 सामान्य (महिला)

वार्ड-7 एससी

वार्ड-8 अनारक्षित

वार्ड-9 एससी (महिला)

वार्ड-10 महिला

Read : Check My Name in Voter List 2022 | Download Voter ID Card with Photo